भाषा बदलें

बोल्ड ड्रेस में मोनालिसा ने दिखाया ग्लैमरस अवतार, दीवाना बने जा रहे फैंस

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की सुपर स्टार में गिनी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। आज कल वह इंस्ट्राग्राम पर एक से बढ़कर एक फोटो और वीडिया शेयर कर रही हैं। मोनालिसा के इस ग्लैमरमस अवतार को देखकर उनके फैंस दिवाना बने जा रहे हैं।

भोजपुरी में अपनी दमदार ऐक्टिंग के बाद मोनालिसा स्टार प्लस के टीवी शो ‘नजर’ में मोहना (डायन) की भूमिका में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में उनका किरदार मोहना को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इससे पहले फैंस को यह उम्मीद नहीं थी वह ऐसी एक्टिंग भी कर सकती हैं क्योंकि फैंस ने उनके ग्लैमरस अवतार को ही देखा है। इसकी वजह भी है क्योंकि मोनालिसा सोशल मीडिया पर ग्लैमरस फोटो ही ज्यादा शेयर करती हैं।

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा ही शानदार ऐक्ट्रेस नहीं हैं। बल्कि वह हरफनमौला एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में की हैं। इसके अलावा कई हिंदी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। वह सलमान के बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं।