भाषा बदलें

सीबीएसई और पंजाब, राजस्थान समेत इन पांच राज्यों के 10वीं और 12वीं रिजल्ट आज, यहां देख सकते हैं रिजल्ट

सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में 10वीं और 12वीं नतीजों को 31 जुलाई 2021 तक सभी राज्यों को जारी करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में आज सीबीएसई (cbse) ने भी आज दोपहर दो बजे 10वीं के नतीजे जारी करने का ऐलान किया है। राजस्थान, असम, झारखंड,पंजाब और मेघालय भी 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी करने वाले हैं। छात्र संबंधित राज्यों के बोर्ड के आधिकारिक लिंक पर रिजल्ट देख सकते हैं।

झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)  भी आज इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://jac.jharkhand.gov.in/   और jac.nic.in  पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड किए जा सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021

राजस्थान बोर्ड यानी आरबीएसई 10वीं रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/  पर चेक कर सकते हैं।  आरबीएसई 12वीं रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है।

असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021

असम सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड भी आज 10वीं रिजल्ट 2021 जारी करेगा। छात्र असम बोर्ड के 10वीं रिजल्ट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://sebaonline.org/   पर देख सकेंगे। इसके अलावा असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 31 जुलाई को सुबह 9 बजे जारी करेगा।

पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021

पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट को आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर जारी करेगा। छात्र पंजाब बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 को आधिकारिक वेबसाइट http://www.pseb.ac.in/    पर देख सकेंगे।

मेघालय बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021

मेघालय बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 को सुबह 11 बजे घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन्हें रोल नंबर, जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट http://mbose.in/  और  http://megresults.nic.in/   पर देख सकेंगे।